
Bilaspur : ‘पुलिस’ लिखी कार से नशेड़ियों का हंगामा, सड़क पर लगा जाम
बिलासपुर। न्यायधानी में एक बार फिर नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी के सामने शराब के नशे में दो युवक एक चार पहिया वाहन में पहुंचे, जिसकी नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में “पुलिस” लिखा हुआ था। वाहन चालक ने खुद को पुलिसकर्मी का भाई बताकर लोगों को डराने की कोशिश भी की।
नशे में धुत होकर चला रहे थे गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक नशे में बेकाबू होकर गाड़ी चला रहे थे और कई बार राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश भी की। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताकर रौब जमाना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए झड़प करने लगे। इससे मुख्य मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

आरोपी युवक गाड़ी सहित मौके से फरार
हंगामा बढ़ता देख लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। भीड़ का आक्रोश देखते हुए आरोपी युवक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर और वीडियो के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



