March 4, 2026
फर्जी ASI वर्दी पहनकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहा युवक पकड़ा

फर्जी ASI वर्दी पहनकर प्लेटफॉर्म पर घूम रहा युवक पकड़ा

Nov 14, 2025

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर फर्जी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) सहायक उप निरीक्षक (ASI) बनकर घूम रहे एक युवक को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने ASI की वर्दी पहनकर न केवल स्टेशन पर भ्रमण किया, बल्कि असली ASI से सेल्फी मांगकर और फर्जी ढंग से अपनी पोस्टिंग बताकर यात्रियों को गुमराह करने की भी कोशिश की।

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हरकत देख हुई कार्रवाई

घटना 12 नवंबर की है। कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर युवक की संदिग्ध हरकतों पर आरपीएफ का ध्यान गया। वर्दी पहने होने के बावजूद उसके व्यवहार और परिचय में संदेह होने पर अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। युवक सही जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

असली ASI से सेल्फी मांगकर बढ़ा शक

पूछताछ में पता चला कि आरोपी स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ अधिकारियों के साथ सेल्फी ले रहा था और स्वयं को किसी अन्य स्थान पर पदस्थ बताया रहा था। उसके पास से कोई आधिकारिक पहचान या दस्तावेज नहीं मिले। यह पुष्टि होने के बाद कि वह फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह कर रहा था, उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix