March 3, 2026
Raipur में दिल दहला देने वाली घटना, अत्यधिक शराब पीने से मां की मौत… सदमे में बेटी को आया हार्ट अटैक

Raipur में दिल दहला देने वाली घटना, अत्यधिक शराब पीने से मां की मौत… सदमे में बेटी को आया हार्ट अटैक

Nov 14, 2025

रायपुर। राजधानी में राखी के दिन मिली मां-बेटी की दोहरी मौत का रहस्य आखिरकार 3 महीने बाद उजागर हो गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जारी विसरा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मां की मौत अत्यधिक शराब सेवन से हुई, वहीं बेटी की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।

राखी के दिन घर के भीतर मिले थे दोनों के शव

घटना 3 महीने पहले राखी के दिन की है। वार्ड के पड़ोसियों ने कई घंटों तक दरवाज़ा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर मां-बेटी मृत अवस्था में पाई गई थीं। शुरुआती जांच में दोनों की मौत को संदिग्ध माना गया था।

मां के शरीर में मिला अल्कोहल का उच्च स्तर

जांच अधिकारियों के अनुसार, मां के विसरा में अल्कोहल की मात्रा सामान्य सीमा से कई गुना अधिक पाई गई। विशेषज्ञों ने इसे अल्कोहलिक टॉक्सिसिटी का मामला बताया है, जिससे उनकी मौत हुई।

मां को मिली हालत देखकर बेटी को आया दिल का दौरा

रिपोर्ट के मुताबिक बेटी की मौत स्वाभाविक हार्ट अटैक से हुई। आशंका जताई जा रही है कि बेटी ने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा, जिसके सदमे और तनाव से उसे कार्डियक अरेस्ट हो गया।

पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से साफ हुई तस्वीर

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कोई चोट, हमला या घरेलू हिंसा के निशान नहीं पाए गए थे। इसके बाद विसरा रिपोर्ट का इंतजार था, जो अब सामने आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix