
Korba डकैती कांड में नया मोड़ — डकैतों ने सौम्या चौरसिया का नाम लिया
कोरबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती में एक नया खुलासा सामने आया है। किराना कारोबारी के घर पर धावा बोलने आए हथियारबंद डकैतों ने वारदात के दौरान कथित रूप से सौम्या चौरसिया का नाम लिया, जिसके बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
रात ढाई दर्जन हथियारबंद डकैतों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे के आसपास लगभग डेढ़ दर्जन सशस्त्र बदमाश व्यापारी के घर में घुस गए।
परिवार के करीब एक दर्जन सदस्य—महिलाएँ और पुरुष—को बंधक बनाया गया।

डकैतों ने सभी की कनपटी पर कट्टा तानकर मारपीट की और डराकर जानकारी उगलवाने की कोशिश की।
इसी दौरान उन्होंने पूछा—“सौम्या चौरसिया के पैसे कहाँ रखे हैं?”
परिवार ने डर के माहौल में उन्हें घर में रखे सामान दिखा दिए।
लाखों का माल और नकदी लूटी
डकैत घर से
करीब डेढ़ लाख रुपये नकद,
सोने-चांदी के जेवरात,
और लाखों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।
सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप
सुबह जब घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो अधिकारी मौके पर पहुँचे।
इतनी बड़ी संख्या में डकैतों का एक साथ हमला करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि परिवार ने पूछताछ के दौरान डकैतों द्वारा सौम्या चौरसिया का नाम लेने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



