
ATM लूट की कोशिश, बदमाशों ने CCTV किया खराब
दुर्ग के ननकट्ठी में आधी रात वारदात, लोगों के जागने पर भागे लुटेरे
दुर्ग। राजधानी के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ननकट्ठी इलाके में देर रात एटीएम लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब ढाई बजे की है, जब 7 से 8 की संख्या में बदमाश एटीएम बूथ में घुसे थे।

केमिकल स्प्रे से किया CCTV कैमरा खराब
लुटेरों ने वारदात की शुरुआत एटीएम बूथ में लगे CCTV कैमरों को केमिकल स्प्रे से खराब करके की, ताकि उनकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने गैस कटर और अन्य औजारों का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को उखाड़ने की कोशिश की।
मेटाडोर में लादने की कोशिश, लोगों के आने पर भागे
सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने एटीएम मशीन को एक टाटा मेटाडोर में लादने की कोशिश की। तभी पास के घरों में रहने वाले लोग आवाज सुनकर बाहर निकल आए। लोगों को देखकर लुटेरे घबरा गए और एटीएम मशीन व मेटाडोर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मेटाडोर और एटीएम मशीन को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



