
Raipur: छह महीने से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
कंपनी के 15 लाख रुपये गबन कर हुआ था गायब
रायपुर। रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी संदीप कुमार कश्यप, जो “भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड” में मैनेजर के पद पर कार्यरत था, कंपनी के करीब 15 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया था।
ग्राहकों से वसूली गई राशि कंपनी खाते में जमा नहीं की
पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप ने ग्राहकों से माल विक्रय के बाद मिलने वाली रकम को कंपनी के खाते में जमा नहीं किया, बल्कि निजी लाभ के लिए उपयोग कर लिया। रकम हड़पने के बाद वह छह महीने से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

धारा 316(3), 318(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज
थाना खमतराई पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 447/2025 के तहत धारा 316(3), 318(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया था। कंपनी के प्रतिनिधि शिवम भूटानी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की गई।
कंपनी देशभर में पोर्टेबल शौचालय सेवाएं देती है
शिकायत में बताया गया कि दिल्ली स्थित कंपनी “भूटानी इंटरनेशनल प्रा. लि.” स्वच्छता और हाईजीन सेवाओं से जुड़ी है तथा देशभर में मोबाइल और पोर्टेबल शौचालयों का संचालन करती है। इसका रायपुर ब्रांच उरकुरा गोवर्धन नगर में संचालित है, जहां आरोपी संदीप वर्ष 2021 से कार्यरत था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



