
Raipur में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर में गौवंश तस्करी के खिलाफ खमतराई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंटरस्टेट गौ तस्करी गिरोह से जुड़े दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जबकि गिरोह का तीसरा मुख्य आरोपी विवेक तिवारी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इंटरस्टेट गिरोह से जुड़े थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश दावड़ा (36 वर्ष), निवासी टेका नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) और विकास तिवारी (21 वर्ष), निवासी अमरपाटन, जिला सतना (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे लंबे समय से गौवंश की अवैध ढुलाई और तस्करी में शामिल थे।
मुख्य आरोपी की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना विवेक तिवारी अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से लगातार छापेमारी कर रही हैं।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



