
अग्रिम जमानत सीधे High Court सुनेगा, Supreme Court की तीन जजों की बेंच करेगी परीक्षण
मौजूदा कानून की समीक्षा करेगी सुप्रीम कोर्ट, देशभर में एक समान प्रक्रिया लागू करने पर विचार
नई दिल्ली। अग्रिम जमानत याचिकाओं से जुड़े मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम कदम उठाया है। अब यह तय करने के लिए कि अग्रिम जमानत की याचिकाएं सीधे हाई कोर्ट में ही सुनी जाएं या पहले निचली अदालत में, सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच इस मुद्दे की विस्तृत समीक्षा करेगी।

सुप्रीम कोर्ट करेगा कानूनी स्थिति का परीक्षण
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई की प्रक्रिया अलग-अलग है। कहीं निचली अदालतें पहले सुनती हैं तो कहीं सीधे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की जाती है। इस असमानता को खत्म करने और एक समान व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से अदालत ने परीक्षण का फैसला किया है।
तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय बेंच इस विषय पर जल्द सुनवाई शुरू करेगी। बेंच यह भी तय करेगी कि अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया में कौन-कौन से सुधार आवश्यक हैं ताकि आवेदकों को अनावश्यक विलंब और परेशानियों से राहत मिल सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



