
भीम नगर, Raipur में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
धोबी तालाब के पास बिक्री की फिराक में खड़े थे तस्कर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना आजाद चौक क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम नगर स्थित धोबी तालाब के पास दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आजाद चौक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
दोनों आरोपी रायपुर के निवासी
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल यासिन और शेख अमान, दोनों निवासी रायपुर बताया। जब पुलिस ने उनके पास रखे थैलों की तलाशी ली, तो उसमें गांजा रखा मिला।
मादक पदार्थ जब्त, जांच जारी
पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहां से लाते थे और किसे बेचने की योजना बना रहे थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



