
Durg : नगर निगम के जल घर में मिली तीन दिन पुरानी लाश, मचा हड़कंप…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलते समय जल घर के अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉरच्युरी भेजा।
हजारों घर में होता है पानी सप्लाई
बताया जा रहा है कि जल घर लगभग 30 फीट गहरा है, जिसमें शव फंसा हुआ था। जब पानी का स्तर बढ़ा, तो लाश ऊपर आ गई और घटना का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसी जल घर से दुर्ग शहर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। तीन दिन तक जल घर में लाश तैरती रही, फिर भी नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति जारी रखी गई — जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस शव की पहचान करने और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, नागरिकों में पानी की गुणवत्ता और संभावित संक्रमण को लेकर भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



