March 7, 2026
धमतरी में धान चोरी का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 4.12 लाख का माल बरामद

धमतरी में धान चोरी का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 4.12 लाख का माल बरामद

Nov 13, 2025

धमतरी, 13 नवंबर 2025। धमतरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे में धान चोरी की वारदात का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया धान, ई-रिक्शा और मोबाइल फोन समेत कुल 4 लाख 12 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

11 बोरी धान लेकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की रात आर.एल. एग्रोटेक, नया बस स्टैंड के पीछे स्थित विजय लालवानी के धान गोडाउन से अज्ञात चोरों ने 11 बोरी आर.बी. धान चोरी कर लिया था, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये आंकी गई। मामले की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/25 धारा 331(4), 305(a), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धान बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष, निवासी बठेना वार्ड, धमतरी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूली बात 

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी दुष्यंत साहू (निवासी स्टेशनपारा, धमतरी) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों ने बस स्टैंड के पीछे स्थित गोडाउन की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 11 बोरी धान चोरी कर ई-रिक्शा (क्रमांक CG-05-AR-7019) में भरकर सोरिद नगर मंडी के पास छुपा दिया था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया धान, ई-रिक्शा और एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जप्त सामान:

  • 11 बोरी आर.बी. धान — ₹12,000
  • 01 ई-रिक्शा (CG-05-AR-7019) — ₹3,00,000
  • 01 आईफोन 16 प्रो मोबाइल — ₹1,00,000

कुल जुमला: ₹4,12,000

मुख्य आरोपी:

हर्ष मानिकपुरी पिता अशोक मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बठेना वार्ड, धमतरी।पुलिस के अनुसार, साथी आरोपी की तलाश जारी है। वहीं एसपी धमतरी ने टीम की तत्पर कार्रवाई की सराहना की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix