March 7, 2026
कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ एफआईआर, सतनामी समाज को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ एफआईआर, सतनामी समाज को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Nov 13, 2025

भागवत कथा के दौरान विवादित बयान

बिलासपुर में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

वायरल वीडियो से मचा बवाल

वायरल वीडियो में आशुतोष चैतन्य महाराज कहते नज़र आ रहे हैं —

“कितना दुख होता है कि देश का क्या होगा। आपके मोहल्ले में, आपके पड़ोस में पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। अरे उन मूर्खों को ये समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है।”

सतनामी समाज ने जताया विरोध

इस बयान के बाद सतनामी समाज के लोगों ने इसे अपमानजनक और भड़काऊ करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के बयान धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाते हैं और समाज में विभाजन फैलाने का काम करते हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix