March 7, 2026
छत्तीसगढ़ में ठंड का बढ़ा असर, मौसम विभाग ने इन जिलों शीतलहर चलने की जताई संभावना

छत्तीसगढ़ में ठंड का बढ़ा असर, मौसम विभाग ने इन जिलों शीतलहर चलने की जताई संभावना

Nov 13, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव और दुर्ग सहित कई इलाके शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आज शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में शीतलहर की आशंका 

जानकारी के अनुसार, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा के कुछ क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर सकता है।

उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी, हालांकि बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix