March 4, 2026
Chhattisgarh : कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा किसान

Chhattisgarh : कैंसर पीड़ित पत्नी को बाइक पर लिटाकर भटक रहा किसान

Nov 12, 2025

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नगवाही गांव से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां किसान समलू सिंह मरकाम अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी कपूरा मरकाम को बाइक पर लिटाकर इलाज के लिए जगह-जगह भटक रहा है। पत्नी को थायराइड कैंसर है, और अब हालत इतनी गंभीर है कि वह खुद चल-फिर भी नहीं पा रही।

लकड़ी की पटिया पर लेटी पत्नी, दर्द से तड़पती जिंदगी

गांव की पथरीली सड़कों पर जब समलू सिंह की बाइक गुजरती है, तो देखने वाले सिहर उठते हैं। बाइक पर लकड़ी की पटिया बंधी होती है, जिस पर कपूरा मरकाम को लिटाया जाता है। पति समलू कहता है, “कहाँ ले जाऊं उसे… इलाज के लिए पैसा नहीं बचा। अब तो भगवान और सरकार ही सहारा हैं।”

खेत, जेवर, बैल सब बिक गए इलाज में

समलू ने बताया कि पिछले दो सालों में पत्नी के इलाज के लिए उसने अपना सब कुछ बेच दिया।
खेत गिरवी रख दिए, बैल और जेवर बेच दिए, फिर भी इलाज पूरा नहीं हो सका। अब वह 5 से 7 लाख रुपए के कर्ज में डूब चुका है।

उसका कहना है — “इलाज के लिए रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर तक गए, पर कहीं राहत नहीं मिली। अब दवा भी खरीद नहीं पा रहा हूँ।”

सरकारी मदद की गुहार

समलू सिंह अब राज्य सरकार से आर्थिक मदद की अपील कर रहा है। वह कहता है, “मैं गरीब किसान हूँ, सब कुछ बिक गया। अब बस चाहता हूँ कि मेरी पत्नी को सही इलाज मिल जाए। सरकार मेरी मदद करे।” गांव के लोगों का भी कहना है कि प्रशासन को इस परिवार तक तत्काल मदद पहुंचानी चाहिए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix