
Surajpur में 250 बोरा अवैध धान जब्त
सूरजपुर जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर निगरानी के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक गोदाम पर छापा मारकर 250 बोरा अवैध धान जब्त किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लंबे समय से इलाके में अवैध रूप से धान खरीदी और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर राजस्व अमला और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। मौके पर जब टीम पहुंची तो गोदाम में बड़ी मात्रा में धान बोरियां रखी मिलीं, जिनके दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
मालिक से पूछताछ जारी
कार्रवाई के बाद गोदाम संचालक और संबंधित किसानों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि धान कहां से लाया गया और इसका खरीदी-बिक्री का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि धान की अवैध खरीदी-बिक्री और भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि सरकारी समर्थन मूल्य योजना पर असर न पड़े।
जप्त धान को रखा गया सुरक्षित
फिलहाल जब्त किए गए 250 बोरा धान को सुरक्षित रखवाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



