
Raipur में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
ट्यूशन से बच्चे को लेने जा रही थी महिला
रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलम भवन के सामने एक युवक ने तेज रफ्तार कार से एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे के समय महिला अपने बच्चे को ट्यूशन से घर लेने जा रही थी।

सिर में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक महिला को टक्कर मारती है और बिना रुके आगे निकल जाती है।

आरोपी चालक की तलाश में पुलिस
टक्कर मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



