
Raipur : ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल, डिलीवरी सेवाएं ठप
रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन डिलीवरी एप ब्लिंकिट (Blinkit) की सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। कंपनी के करीब 700 से अधिक कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल पर जाकर काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों की नाराजगी की मुख्य वजह कंपनी की नई नीतियां बताई जा रही हैं।
वेतन में कटौती से नाराज है कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की है और निर्धारित समय पर डिलीवरी पूरी न करने पर पेनल्टी का नियम लागू किया है। साथ ही, 10 मिनट में डिलीवरी पूरी करने की अनिवार्यता ने कर्मचारियों पर भारी दबाव बढ़ा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इतनी सख्त समय सीमा में काम करना न केवल असुरक्षित है बल्कि कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं।

ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं ठप
हड़ताल के चलते शहरभर में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे ग्राहकों को जरूरी सामान की आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



