
Raigarh में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को CBI अधिकारी बताकर शिक्षक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने का डर दिखाया और अलग-अलग किस्तों में उसके बैंक खाते से रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

फोन कॉल से शुरू हुआ धोखा
जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक को ठग ने फोन किया और खुद को सीबीआई अफसर बताया। आरोपी ने कहा कि उनके बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन हुआ है और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।
डर का माहौल बनाकर ट्रांसफर कराए रुपए
ठग ने शिक्षक को विश्वास में लेकर कहा कि यदि वह जांच में सहयोग करेंगे तो उन पर कार्रवाई नहीं होगी। इसी बहाने उसने शिक्षक से अलग-अलग किश्तों में 23 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। डर और दबाव में आकर शिक्षक ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर लिया।

सच का पता चला तो दर्ज कराई शिकायत
जब ठग का मोबाइल नंबर बंद हो गया और संपर्क नहीं हुआ, तब शिक्षक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठग के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



