
रिटायर्ड फूड ऑफिसर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
पीड़िता को दी गई जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पीड़िता ने थाने में की शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी संजय दुबे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मामले को उजागर करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
फिलहाल आरोपी संजय दुबे फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। आरंग थाना पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



