
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: नेक्सजेन कंपनी के दोनों डायरेक्टरों को हाईकोर्ट से जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। FL-10 लाइसेंसधारी नेक्सजेन कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक सिंह और मनीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस अरविंद वर्मा की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए राहत प्रदान की।

अभिषेक सिंह, आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी रहे अरविंद सिंह का भतीजा बताया जाता है, जबकि मनीष मिश्रा, सीए संजय मिश्रा के भाई हैं। मामले में सीनियर अधिवक्ता शशांक मिश्रा और गगन तिवारी ने बचाव पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। जमानत मिलने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



