March 4, 2026
Raipur : कबीर चौक में रामनगर पुलिस चौकी के नए भवन का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Raipur : कबीर चौक में रामनगर पुलिस चौकी के नए भवन का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

Nov 11, 2025

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025। राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कबीर चौक के पास स्थित रामनगर पुलिस चौकी के नवीन भवन का आज औपचारिक उद्घाटन किया गया। नए पुलिस सहायता केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिसिंग क्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में और मजबूती आएगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में पश्चिम रायपुर के विधायक राजेश मूणत, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नंदनी ठाकुर सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश शर्मा एवं थाना गुढ़ियारी प्रभारी बी.एल. चंद्राकर भी टीम सहित मौजूद थे।

चौकी के नए भवन पुलिस प्रतिक्रिया में आएगी तेजी

कबीर चौक शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां देर रात तक आवागमन बना रहता है। चौकी के नए भवन से क्षेत्र में गश्त, निगरानी और तत्काल पुलिस प्रतिक्रिया में तेजी आएगी। अधिकारियों का कहना है कि असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनेगा तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix