
कोरबा में सड़क पर गुंडागर्दी, ओवरटेक विवाद में स्कार्पियो चालक की बेल्ट से पिटाई
कोरबा। शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर आधा दर्जन युवकों ने एक स्कार्पियो चालक को घेरकर उसकी बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी, जबकि राहगीर तमाशबीन बने देखते रहे। किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोपियों की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार मामला ओवरटेक को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित युवक अनिल अनंत ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों बंदे विश्वकर्मा, अजय कुंभकार, सोनू दास सहित अन्य युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



