
बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में बड़ी सफलता: छह माओवादी ढेर, कई हथियार बरामद
बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान हुई तीव्र गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों को ढेर कर दिया।

छह माओवादियों के शव बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही मौके से ऑटोमैटिक हथियार इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा बड़ी मात्रा में माओवादी सामान भी जब्त किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



