
लाल किला मेट्रो स्टेशन विस्फोट: गृह मंत्रालय ने जांच NIA को सौंपी, अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग के बाद बड़ा फैसला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए आतंकी विस्फोट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण को NIA को सौंप दिया है।
अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग के बाद बड़ा फैसला
मंगलवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर इस घटना की विस्तृत समीक्षा हेतु हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। मीटिंग में सुरक्षा स्थिति, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और संभावित आतंक कनेक्शन पर विस्तृत चर्चा की गई।

NIA करेगी जांच
उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया कि मामले की आगे की जांच NIA करेगी, ताकि जांच को तेज़ी और तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़ाया जा सके। NIA की टीम जल्द ही घटनास्थल तथा संबंधित साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



