March 3, 2026
Dhamtari : बसों की सघन चेकिंग, ज्वलनशील पदार्थ पर सख्त प्रतिबंध

Dhamtari : बसों की सघन चेकिंग, ज्वलनशील पदार्थ पर सख्त प्रतिबंध

Nov 11, 2025

धमतरी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसपी के निर्देशन में डीएसपी (ट्रैफिक) एवं ट्रैफिक इंचार्ज ने शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रही यात्री बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान सभी बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बस में कम से कम दो अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। साथ ही, पेट्रोल, डीज़ल, पटाखे या एलपीजी सिलेंडर जैसे किसी भी ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बसों में लगे प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन द्वार की स्थिति की बारीकी से जांच की। साथ ही निर्देशित किया गया कि आपातकालीन द्वार हमेशा कार्यशील तथा खुली स्थिति में रखा जाए और समय-समय पर उसका निरीक्षण किया जाए। इसके अतिरिक्त पैनिक बटन, सुरक्षा हथौड़ी एवं लोहे की रॉड जैसे आवश्यक उपकरणों को रखना अनिवार्य किया गया, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में शीशे या खिड़की तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix