
Delhi ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ की कार क्षतिग्रस्त
दिल्ली में हुए धमाके की घटना में छत्तीसगढ़ की एक कार के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। रायपुर पासिंग कार CG04 PY 6021 धमाके की चपेट में आ गई। यह कार बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी प्रशांत बघेल की बताई जा रही है।

ड्राइवर साइड का हिस्सा जला
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से जल गया। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया।
पिता बोले – “मेरा बेटा सुरक्षित है”
कार मालिक प्रशांत बघेल के पिता ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में बिजनेस करता है और घटना के समय वहां मौजूद था। उन्होंने कहा, “हमें जानकारी मिली कि कार को नुकसान हुआ है, लेकिन भगवान की कृपा से मेरा बेटा पूरी तरह सुरक्षित है।”

पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि धमाके के कारण और इसके पीछे की संभावनाओं का पता लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



