
बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर घोर जवानों और माओवादियों में मुठभेड़, नेशनल पार्क एरिया में बड़े नक्सली नेताओं की घेराबंदी
बीजापुर। बीजापुर–दंतेवाड़ा के सीमावर्ती नेशनल पार्क एरिया में मंगलवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। घने जंगलों में हो रही इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है, जबकि जवानों ने बड़े नक्सली नेताओं को चारों दिशाओं से घेरा हुआ है।

नक्सली संगठन की थी बैठक
सूत्रों के अनुसार, सरकार की एंटी-नक्सल नीति पर नक्सली संगठनों की एक अहम बैठक इसी क्षेत्र में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ, डीआरजी और कोबरा की संयुक्त टीम को सोमवार देर रात ऑपरेशन पर भेजा गया। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे सुरक्षा बलों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

रुक-रुककर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी
फिलहाल रुक-रुककर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी है। एसपी ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन अभी प्रगतिशील है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को उम्मीद है कि इस अभियान में कई शीर्ष नक्सली नेताओं को धर दबोचा जा सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



