
हाईकोर्ट अधिवक्ता की संदिग्ध मौत पर विवाद तेज, सीनियर एडवोकेट्स ने की एसआईटी जांच की मांग
बिलासपुर। हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल की संदिग्ध मौत का मामला अब संगीन होता जा रहा है। भाटापारा निवासी और पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे राहुल अग्रवाल की लाश तीन दिन पहले रामसेतु पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। परिजनों ने देर रात तक घर ना लौटने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

सीनियर एडवोकेट्स ने की एसआईटी जांच की मांग
शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा आत्महत्या का मामला बताया था, लेकिन परिवार ने इस थ्योरी पर कड़ी आपत्ति जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट्स का एक प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर कलेक्टर से मिला और पूरे प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने की मांग उठाई।

कलेक्टर ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि वह एसएसपी से चर्चा कर मामले में निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करेंगे। अधिवक्ता समुदाय ने कहा है कि जब तक घटनाक्रम की पारदर्शी जांच नहीं होती, तब तक वे मांग को लेकर प्रयास जारी रखेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



