
Bhilai के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुई वारदात, विवाद के बाद हमला
छत्तीसगढ़: छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक गंभीर रूप से घायल
दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सोमवार को दो छात्रों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामूली बात को लेकर हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया।

पीठ और कंधे पर किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, रेलवे कॉलोनी निवासी ऑटो चालक रमेश महतो के बेटे रवि महतो के साथ उसके सहपाठी विकास बाघ ने चाकू से हमला किया। उसने रवि की पीठ और कंधे पर घातक वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिता ने घायल बेटे को पहुंचाया अस्पताल
वारदात की सूचना मिलते ही रवि के पिता रमेश महतो मौके पर पहुंचे और बेटे को तत्काल शासकीय अस्पताल, दुर्ग में भर्ती कराया। फिलहाल घायल छात्र का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित छात्र से पूछताछ की जा रही है।
स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल है। छात्रों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



