March 4, 2026
Bilaspur: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कपिल त्रिपाठी गिरफ्तार, अवैध वसूली और कर्जा एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Bilaspur: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कपिल त्रिपाठी गिरफ्तार, अवैध वसूली और कर्जा एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Nov 11, 2025

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कपिल त्रिपाठी को अवैध वसूली और कर्जा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। कपिल त्रिपाठी पहले से ही कई मामलों में आरोपी रह चुका है और अपने भाई संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे दोबारा जेल भेज दिया है।

पीड़ित ने की थी अवैध वसूली की शिकायत

रायपुर के कचना निवासी सुमित सिन्हा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने कुछ वर्ष पहले कपिल त्रिपाठी से उधार लिया था। इसके बाद कपिल ने उस पर मनमाना ब्याज थोप दिया और प्रतिदिन की दर से रकम वसूलना शुरू कर दिया।

धमकियों से परेशान होकर छोड़ा बिलासपुर

पीड़ित सुमित ने बताया कि लगातार वसूली और धमकियों से परेशान होकर वह साल 2021 में बिलासपुर छोड़कर रायपुर चला गया, लेकिन कपिल त्रिपाठी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद सुमित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने अवैध वसूली और कर्जा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। कपिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कई आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

कपिल त्रिपाठी का नाम बिलासपुर पुलिस रिकॉर्ड में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। वह हत्या, धमकी, और जबरन वसूली जैसे कई मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब उसके अन्य पुराने मामलों की भी जांच कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix