
Raipur: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मसाला शराब और दो स्कूटी जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के खरोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 पौवा देशी मसाला शराब (लगभग 18 लीटर) और दो स्कूटी जब्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश पर की गई।

मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हितेंद्र यादव नामक व्यक्ति और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक अवैध रूप से शराब की बिक्री और परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरोरा ने पुलिस दल के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। शराब और वाहन किए गए जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी हितेंद्र यादव को स्कूटी क्रमांक CG 04 HP 5816 सहित पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी मसाला शराब के 100 पौवा (करीब 18 लीटर) बरामद किए गए। वहीं, दूसरे आरोपी से भी एक स्कूटी बरामद की गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



