
Chhattisgarh: रेलकर्मी से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल और बाइक
रायगढ़। तमनार क्षेत्र के बाद अब खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस चौकी खरसिया प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में मोबाइल लूटपाट की घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

मंगल बाजार क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात
मामला खरसिया के मंगल बाजार क्षेत्र का है। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी सायन चट्टर्जी पिता प्रेमुमय चट्टर्जी (उम्र 30 वर्ष) जो वर्तमान में गोविंद कॉलोनी महका चौकी खरसिया में रहकर रेलवे सिग्नल मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
8 नवंबर 2025 की रात लगभग 9:30 बजे सायन चट्टर्जी अपने घर से मंगल बाजार की ओर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान खरसिया रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो युवक आए, जिन्होंने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए उसका मोटोरोला मोबाइल (मॉडल Edge 50 Fusion, कीमत ₹24,000) छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी चढ़े हत्थे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच शुरू की। टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की और कुछ ही घंटों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूट का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



