
रिश्वत लेते नायब तहसीलदार गिरफ्तार
ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अधिकारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला सीपत तहसील का बताया जा रहा है।
जमीन के फौती रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, आरोपी नायब तहसीलदार ने एक किसान से उसकी मां की मृत्यु के बाद जमीन के फौती रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने इसके लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की डिमांड की थी, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए लेते ही ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया।

ACB की टीम ने रचा जाल
पीड़ित किसान ने रिश्वत की शिकायत ACB से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय स्थान पर जैसे ही नायब तहसीलदार ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी
ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके निवास और कार्यालय की तलाशी भी ली जा रही है, ताकि अन्य संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



