
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट में 8 की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर
नई दिल्ल : दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार सुबह एक तेज धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि एक कार में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
धमाके में 8 लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शवों के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे मिले। घायलों को नजदीकी एलएनजेपी और एआईआईएमएस अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कारें जलकर खाक
विस्फोट के कारण आसपास खड़ी 3-4 कारें पूरी तरह से जल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि कार के पुर्जे और मलबा सैकड़ों मीटर तक उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस और एनएसजी टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के पीछे आतंकी साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार वहां कैसे पहुंची और उसमें कौन सवार था। जांच एजेंसियां कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके मालिक की जानकारी जुटा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को जांच सौंपने के आदेश दे दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



