
Delhi : लाल किले के पास कार में विस्फोट, कई गाड़ियां जलकर खाक
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में अचानक विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद आसपास खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में आग लग गई और उन्हें भारी नुकसान पहुँचा है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।

विस्फोट से इलाके में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास की दुकानों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग गाड़ियों को जलते हुए देखने के लिए सड़क पर इकट्ठा हो गए।
दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
रिपोर्टों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

इलाके की घेराबंदी, जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



