
janjgir-champa में 7 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक और सफलता मिली है। रविवार रात पुलिस ने कैलाश नगर क्षेत्र में चल रहे खुलेआम जुए के अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 56 हजार रुपए नगद, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ
जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर इलाके में कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर लंबे समय से जुआ खेलते थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात इलाके में घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इलाके में और कौन लोग इस अवैध गतिविधि में शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



