
Durg : दुर्ग-पासिंग स्कॉर्पियो ने रीवा में चार को कुचला
रीवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

भिलाई से कानपुर जा रहे थे युवक
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार युवक भिलाई से कानपुर जा रहे थे। वे अपने जीजा को देखने जा रहे थे जो कानपुर के ICU में भर्ती हैं। रीवा के पास हाईवे पर अचानक सामने आए लोगों को बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदता हुआ निकल गया।
हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने की तलाश शुरू
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर वाहन और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामला हिट एंड रन के तहत दर्ज कर लिया गया है।

ग्रामीणों में गुस्सा, लगाया जाम
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



