
दुबई यात्रा का सपना दिखाकर दंपति ने की ठगी, 10 लोगों से उड़ाए 35 लाख रुपए
तालापारा इलाके में टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस के जरिये की गई धोखाधड़ी, आरोपी फरार
बिलासपुर। जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां दुबई की यात्रा कराने का झांसा देकर एक दंपति ने 10 लोगों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है, जहां एक टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस के जरिये यह धोखाधड़ी की गई।

नकली वीजा और टिकट दिखाकर जीता भरोसा
पुलिस के अनुसार, आरोपी कटघोरा निवासी वसीम अली और उसकी पत्नी तालापारा क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस चला रहे थे। वर्ष 2023 में उन्होंने लोगों को दुबई में नौकरी और टूर पैकेज का लालच देकर उनसे लाखों रुपये वसूले। भरोसा जीतने के लिए दंपति ने लोगों को नकली वीजा, पासपोर्ट की कॉपी और टिकट बुकिंग जैसी फर्जी दस्तावेज़ भी दिखाए, जिससे लोग उनके झांसे में आ गए।
रकम लेने के बाद बंद किया ऑफिस, फरार हुए आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही पैसे हाथ लगे, आरोपी दंपति ने ऑफिस बंद कर रफूचक्कर हो गए। ठगी के शिकार लोगों ने जब संपर्क करने की कोशिश की, तो मोबाइल नंबर बंद मिले और ऑफिस का ताला जड़ा मिला।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



