March 5, 2026
Raipur में चोरी के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, 30 लाख की चोरी दर्ज की मात्र 5 लाख की

Raipur में चोरी के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, 30 लाख की चोरी दर्ज की मात्र 5 लाख की

Nov 10, 2025

पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, चार महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के सत्यम विहार इलाके में हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। 19 अगस्त को रिटायर्ड कर्मचारी रतन लाल नाग के घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये के सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि डी.डी. नगर थाना प्रभारी ने एफआईआर में अपने हिसाब से केवल 5 लाख रुपये की चोरी दर्ज की।

30 लाख की चोरी, एफआईआर में सिर्फ 5 लाख दर्ज

पीड़ित रतन लाल नाग ने बताया कि उनके घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान सहित करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ 5 लाख रुपये की चोरी का मामला दर्ज किया। इससे परिवार में आक्रोश है।

चार महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी की घटना को चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि अगस्त महीने में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा पुलिस पहले ही कर चुकी है।

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

परिवार का आरोप है कि पुलिस के पास चोरी की वारदात से जुड़े कई सुराग मौजूद हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्हें संदेह है कि पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है, लेकिन किसी वजह से गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix