
Bilaspur : आबकारी विभाग की टीम पर अवैध वसूली का आरोप
छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। टीम पर अवैध वसूली के साथ ही एक 13 साल की लड़की से मारपीट करने और उसे जंगल में छोड़कर भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

छापेमारी के बहाने घर में घुसी टीम
जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब की जांच के नाम पर गांव पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान टीम के कुछ सदस्यों ने परिवार से पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।

नाबालिग के साथ की मारपीट
परिजनों ने बताया कि जब 13 साल की बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो टीम के एक सदस्य ने लड़की को थप्पड़ मारा और घसीटते हुए घर से बाहर ले गए। इसके बाद उसे जंगल की ओर ले जाकर वहीं छोड़ दिया। डरी-सहमी लड़की किसी तरह घर वापस लौटी और परिवार को पूरी घटना बताई।
पुलिस में शिकायत दर्ज
घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकारी अवैध वसूली और हिंसा में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



