
Dhamtari पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा, पर्स और दस्तावेज बरामद
महिला शिक्षिका से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। धमतरी जिले में शुक्रवार शाम को हुई पर्स लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला शिक्षिका से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना का विवरण
प्रार्थिया किरण धमगाय, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर, पेशा शिक्षिका, ने बताया कि वह शाम लगभग 7 बजे डॉ. हीरा महावर के क्लिनिक (मकई चौक पेट्रोल पंप के सामने) इलाज कराने जा रही थीं। अठवानी गली के पास स्कूटी खड़ी करने के बाद पैदल क्लिनिक की ओर जाते समय दो अज्ञात युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनका पर्स लूटकर फरार हो गए।
पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज और नगदी
पीड़िता ने बताया कि पर्स में 2500/- रूपये नगद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचित किया और सिटी कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। त्वरित छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी का पर्स व सभी दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



