
अमित बघेल की तलाश में पुलिस की दबिश, टिकरापारा में मारा छापा
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें सक्रिय
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचितों के घरों में छिप रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने धरमनगर, टिकरापारा स्थित दो ठिकानों पर छापा मारा।

शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव के घर पर छापा
पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के घर पर छापा मारा। पुलिस को आशंका थी कि अमित बघेल इनमें से किसी के घर में छिपा हुआ है। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को वह नहीं मिला। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिल सके।
राज्यभर में फैली पुलिस की टीमें
सूत्रों के अनुसार, अमित बघेल की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय हैं। पुलिस को शक है कि वह रायपुर से बाहर किसी करीबी के यहां छिपा हो सकता है।
पूर्व में कई मामलों में नाम आया सामने
अमित बघेल पर पहले भी कई विवादित घटनाओं में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



