
Durg में SSP विजय अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तापेश सिंह नेताम लाइन अटैच, नवीन राजपूत को मिली जिम्मेदारी
दुर्ग। जिले में एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तापेश सिंह नेताम को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

नवीन कुमार राजपूत को सौंपी सिटी कोतवाली की कमान
साइबर रेंज में पदस्थ निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत को दुर्ग सिटी कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। आदेश जारी होते ही नवीन राजपूत ने पदभार संभाल लिया है।
प्रशासनिक सर्जरी से पुलिस महकमे में हलचल
एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तापेश सिंह नेताम को लाइन अटैच करने के पीछे क्या कारण हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय विभागीय समीक्षा और अनुशासनिक कारणों से लिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



