March 4, 2026
Bilaspur: किन्नर की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, युवती की बेरहमी से पिटाई

Bilaspur: किन्नर की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, युवती की बेरहमी से पिटाई

Nov 10, 2025

पुलिस का दावा – दो महीने पुराना है वीडियो, थाने में नहीं हुई शिकायत

बिलासपुर। शहर में किन्नर की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किन्नर को एक युवती की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वह युवती के बाल पकड़कर उसे घसीटते और जमीन पर पटकते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

अरपा नदी किनारे हैप्पी स्ट्रीट पर हुई घटना
जानकारी के अनुसार, कुछ किन्नरों ने मिलकर युवती को पकड़ लिया और उसे सिटी कोतवाली क्षेत्र के अरपा नदी के किनारे स्थित हैप्पी स्ट्रीट ले गए। वहां उससे पूछताछ के बहाने अचानक हमला कर दिया गया। इस दौरान किन्नर मिलकर युवती को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटते रहे।

पुलिस बोली – दो महीने पुराना है वीडियो
वहीं, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो लगभग दो महीने पुराना है। अब तक इस मामले में किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और घटना की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मारपीट का यह मामला एक पुराने विवाद से जुड़ा है। किन्नर और युवती के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। फिलहाल, पुलिस वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix