March 4, 2026
Raigarh में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Raigarh में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Nov 10, 2025

भूपदेवपुर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

रायगढ़। जिले की भूपदेवपुर थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कांशीचुआ में दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी देवी प्रसाद खड़िया के घर से लगे बाड़ी में छापा मारकर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, थाना भूपदेवपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक 810 जगदीश नायक अपने हमराह दल—प्रधान आरक्षक 85, आरक्षक 708 और म.आर. 204—के साथ शनिवार 8 नवंबर 2025 को देहात भ्रमण एवं जुर्म-जरायम की रोकथाम के लिए निकले थे।
इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कांशीचुआ निवासी देवी प्रसाद खड़िया (उम्र 29 वर्ष) पिता दुकालू खड़िया अपने घर के पास बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

पुलिस ने मौके से शराब जब्त की

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी देवी प्रसाद खड़िया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस अवैध शराब को कहां से प्राप्त करता था और किसे बेचता था।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix