
शराब दुकान में ऑटो चालक से मारपीट, घायल हुआ युवक
टिंगू सोनवानी और उसके साथियों पर हमला व धमकी देने का आरोप
रायपुर। राजधानी रायपुर के पड़री क्षेत्र में 08 नवंबर 2025 की रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित, जो पेशे से ऑटो चालक हैं और कक्षा 10वीं तक पढ़े-लिखे हैं, शराब दुकान में शराब लेने पहुंचे थे।
काउंटर पर पैसे देते समय हुआ विवाद
रात करीब 9.50 बजे जब पीड़ित शराब दुकान के काउंटर पर पैसे दे रहे थे, तभी टिंगू सोनवानी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और पीड़ित के हाथ से पैसा छीनने का प्रयास किया। इस पर पीड़ित ने विरोध किया तो टिंगू सोनवानी ने उन पर अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

साथियों ने दी जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि इस दौरान टिंगू सोनवानी के साथी शुभम जाल, नुमाल अली और एक अन्य व्यक्ति ने भी पीड़ित को धमकाया। आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु से पीड़ित के दाहिने हाथ की गदेली पर वार कर चोट पहुंचाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



