March 3, 2026
छुईखदान: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छुईखदान: आपसी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Nov 9, 2025

केसीजी। थाना छुईखदान क्षेत्र में रविवार को आपसी विवाद ने एक हत्या का रूप ले लिया। ग्राम गभरा निवासी परसादी धुर्वे (45 वर्ष) की उनके गांव के ही मैहर यादव (34 वर्ष) ने हाथ, मुक्का और लात से मारपीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपसी विवाद में हुई हत्या

मृतक की पत्नी पुनीता बाई धुर्वे (40 वर्ष) ने थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 नवंबर 2025 को मैहर यादव ने आपसी विवाद के चलते उनके पति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 421/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

गांव में दहशत 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में आरोपी मैहर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। ग्राम गभरा में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix