March 3, 2026
ब्याज के पैसों के विवाद में सोना-चांदी व्यापारी की हत्या: 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्याज के पैसों के विवाद में सोना-चांदी व्यापारी की हत्या: 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 9, 2025

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में ब्याज के पैसों की लेनदेन ने एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। सोना-चांदी का व्यवसाय और ब्याज पर पैसे देने का काम करने वाले संतोष आचारी की हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के 3 घंटे के भीतर प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया गया और घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर ली गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी वी. रानी सोनी (46 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके पति ने दादू सोनी को ब्याज पर कुछ राशि दी थी, जिसे वह लंबे समय से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

7 नवंबर की दोपहर करीब 3–4 बजे संतोष आचारी ने पत्नी को फोन कर बताया कि दादू सोनी और उसके बेटे के साथ पैसा मांगने को लेकर बहस हो गई है। अगले दिन सुबह 7 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि संतोष आचारी की हत्या हो चुकी है।

मृतक के घर पर हमला

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 567/2025 में धारा 103(1), 331(8), 111(2)(ए) बीएनएस के तहत विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पता चला कि पुराने विवाद और लेनदेन को लेकर आरोपी दादू सोनी तथा उसका बेटा तरुण सोनी बेहद गुस्से में थे। तरुण सोनी ने अपने साथियों—अनिल यादव, मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू, धन्नू सेन, अर्पित शर्मा और वी. शिवा—को बुलाकर संतोष आचारी के घर पर हमला कर दिया।

आरोप है कि सभी आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घुसते हुए डंडों, हाथ और मुक्कों से बेरहमी से हमला किया। गंभीर रूप से घायल संतोष को अचेत अवस्था में मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। दुर्ग पुलिस ने सभी आरोपियों को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घटना में प्रयुक्त डंडे सहित अन्य सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू – ब्राह्मण पारा, दुर्ग

2. मनीष सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

3. तरुण सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

4. शिवा सोनी – गौरी पारा, दुर्ग

5. अनिल कुमार यादव – वार्ड 5, दुर्ग

6. हीरा सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

7. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी – वार्ड 6, दुर्ग

8. राहुल ढीमर – ढीमर पारा, दुर्ग

9. घनश्याम ढीमर – दुर्ग

10. योगेश ठाकुर – आपापुरा, दुर्ग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix