
रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर का निकला गया जुलूस
रायपुर। राजधानी पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए वांटेड फरार आरोपी वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते आपराधिक मामलों पर सख्ती दिखाने और अपराधियों में भय स्थापित करने की दिशा में एक कड़े संदेश के तौर पर देखी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लोकेट किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षा घेराबंदी के बीच इलाके में घुमाया, ताकि स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि कानून से बचकर भागना संभव नहीं है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



