
Balod : धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल…मृतक के अंतिम संस्कार पर विवाद, ग्रामीणों ने शव गांव में लाने से रोका
बालोद। जिले के जेवरतला गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रमन लाल साहू (50) की इलाज के दौरान मौत हुई थी। परिजन शव को गांव लाना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर इसका खुलकर विरोध किया और शव को गांव में प्रवेश तक नहीं करने दिया। हालात यह रहे कि शव को गांव से करीब 5 किमी दूर एम्बुलेंस में ही रोककर रखना पड़ा।
शनिवार दोपहर से देर रात तक प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे, लेकिन ग्रामीण अपने रुख पर अड़े रहे। रात में प्रशासन ने शव को बालोद में सुरक्षित रखवाया। रविवार सुबह से चल रही ग्रामीणों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि मृतक रमन लाल साहू का अंतिम संस्कार सांकरा के कब्रिस्तान में किया जाएगा।

कब्रिस्तान में दफनाने की बनी सहमति
परिजन अंतिम दर्शन के लिए शव को घर लाने की मांग करते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी अनुमति नहीं दी। अंततः पंचायत और प्रशासन की सहमति के बाद शव को गांव न ले जाकर सीधे कब्रिस्तान में दफनाने का निर्णय लिया गया।धर्म परिवर्तन को लेकर पैदा हुए इस विवाद ने गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



